विवादों में घिरे खेलमंत्री संदीप सिंह: महिला कोच ने पुलिस को दी शिकायत

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कोच का कहना है  कि मंत्री ने उसे चंडीगढ़ स्थित अपनी कोठी पर बुलाया और छेड़छाड़ की। वह मंत्री को धक्का देकर वहां से भाग निकली। हालांकि, यह सारा घटनाक्रम महिला की कोच की नौकरी लगने से पहले का है।

अब महिला कोच ने इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस को एक शिकायत दी है। कोच ने कहा कि वह अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मुलाकात करेगी। अगर न्याय नहीं मिला तो वह धरने पर बैठेगी। इस दौरान महिला कोच ने खेल मंत्री के खिलाफ कई सबूत होने का दावा भी किया। महिला ने कहा कि उसकी नियुक्ति सितंबर महीने में हुई थी जबकि 13 मई को ही खेल मंत्री ने उसको चैट के माध्यम से सिलेक्शन तय कर दी थी।

मंत्री ने कहा था कि तुम्हारा सिलेक्शन लिस्ट से नाम खेल निदेशक ने काट दिया था लेकिन अब मैंने जुड़वा दिया है। तुम्हारा सिलेक्शन तय है। उधर, खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों के बाद अब खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर कविता मीडिया के सामने आएंगी। दरअसल, डिप्टी डायरेक्टर के साथ भी महिला कोच का विवाद हो चुका है। महिला कोच द्वारा दुर्व्यवहार करने की शिकायत पहले भी आ चुकी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here