सामाजिक संगठनों ने किया उमादत्त शर्मा का अभिनंदन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर पंडित उमादत्त शर्मा का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

यह सम्मान समारोह गांधी कॉलोनी स्थित चौधरी चरण सिंह भवन में आयोजित किया गया, जहां वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी देवी सिंह सिंभालका की अध्यक्षता में अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में रामपाल वर्मा, जगदीश अरोड़ा, डॉ. धर्मेंद्र वर्मा, यशपाल सिंह, सुंदर पाल सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा, के. पी. सिंह, ओमकार अहलावत, तेजपाल सिंह दरोगा, मास्टर सुरेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, विनोद जैन, मनोज राठी, सतेन्द्र पंचैड़ा, सतबीर सिंह सहित कई अन्य लोगों ने पंडित उमादत्त शर्मा को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here