झांसी में ‘स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल’ की हुई शुरुआत, CM योगी ने कहा- किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती से होगा अच्छा मुनाफा

उत्तर प्रदेश के झांसी की धरती स्ट्रॉबेरी के लिए प्रसिद्ध हैं। अब इसी की खेती को बढ़ावा देने के लिए झांसी में ‘स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल’ की शुरुआत हुई है। रविवार को 17 जनवरी से 16 फरवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल शुभारंभ किया। बुंदेलखंड की स्ट्रॉबेरी को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि झांसी में अगले एक माह तक चलने वाला स्ट्रॉबेरी महोत्सव चमत्कार से कम नहीं है। यह हमारे बुंदेलखंड के किसानों के परिश्रम का परिणाम है। मैं इसके लिए सभी किसान बंधुओं को हृदय से बधाई देता हूं।

किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती से होगा अच्छा मुनाफा’

आगे सीएम योगी ने कहा कि स्ट्रॉबेरी का उत्पादन कार्य घर की छत से प्रारम्भ किया गया था, इसके बाद इसे खेतों में रोपित किया गया। अब यह एक महोत्सव के रूप में पूरे झांसी व बुंदेलखंड में एक नई पहचान दिलाने का काम करेगा और बुंदेलखंड के नागरिकों में कार्य करने की दृढ़ इच्छाशक्ति है। यहां की उर्वरा भूमि में सोना उगलने की क्षमता है, लेकिन इस प्रतिभा को उचित मंच नहीं मिल पा रहा था।

आय में होगा इजाफा

उन्होनें कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। बुंदेलखंड की धरती पर स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन हो रहा है। बुंदेलखंड के बारे में प्रदेश और देश की जो धारणा थी उसे इस महोत्सव के माध्यम से एक नया संदेश दिया जा रहा है। मुझे बताया गया कि स्ट्रॉबेरी के उत्पादन का कार्यक्रम घर की छत से प्रारंभ किया गया। इसके बाद इसे खेतों में रोपा गया। अब ये एक महोत्सव के रूप में पूरे झांसी और बुंदेलखंड में नई पहचान दिलाने का काम करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here