अलीगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 57 वर्षीय पुरुष संक्रमित

देश में कोविड के शोर के बीच शुक्रवार व शनिवार को अलीगढ़ में भी कोविड के चार केस पुष्ट हुए हैं। वहीं एक मरीज को स्वाइन फ्लू  की पुष्टि हुई है। इस तरह अपने जिले में अब कोविड के छह सक्रिय केस दर्ज हो गए हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से सावधानी की अपील की है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ज्ञान सरोवर कालोनी से एक बुजुर्ग को कोविड पुष्ट हुआ था और एक बुजुर्ग को दोदपुर इलाके में कोविड की पुष्टि हुई। शनिवार को ज्ञान सरोवर के मरीज के संपर्कों की जांच में उनकी पत्नी को भी कोविड पुष्ट हुआ है। इधर, जेएन मेडिकल कॉलेज में धौर्रा के एक युवक को कोविड की पुष्टि हुई है। इस तरह जिले में दो दिन में चार कोविड केस आए हैं। अब तक जिले में छह सक्रिय केस इस सीजन में दर्ज हुए हैं। 

सीएमओ डा.नीरज त्यागी बताते हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है। बस सावधानी की जरूरत है। जो मरीज आए हैं, वे भी सामान्य हैं। किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। इधर, शहर के द्वारिकापुरी इलाके में 57 वर्ष के व्यक्ति के स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वह काफी समय से बुखार से पीडि़त थे। हालांकि घर पर ही उपचार पा रहे हैं। अब लगातार सुधार है। सीएमओ ने बताया कि वायरल के इस मौसम में इस तरह के मरीज आना सामान्य बात है। इसलिए चिंताजनक बात नहीं है। वायरल में इस तरह के मरीज अक्सर सामने आ जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here