ताइवान ने चलाई चीनी ड्रोन पर पहली बार गोली, कहा- ये केवल चेतावनी

ताइवान मुद्दे पर चीन और अमेरिका के बीच तनाव कम नहीं हो रहा है। चीन लगातार ताइवान के आस-पास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास कर रहा है। अमेरिकी निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच उपजे तनाव के बीच मंगलवार को ताइवान ने चीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ताइवान की सेना ने चेताते हुए चीन के ड्रोन पर फायरिंग की है। इतना ही नहीं ताइवान ने ये भी कहा है कि ये केवल चेतावनी है। गौरतलब है कि ये पहली बार है जब ताइवान ने चीन के खिलाफ इस तरह का कदम उठाया है। 

ताइवान ने दी जानकारी
ताइवान के सैन्य प्रवक्ता ने कार्रवाई के बाद जानकारी दी कि चीनी सेना का ड्रोन ताइवान के नियंत्रण वाले एक द्वीप पर सीमा के करीब उड़ान भर रहा था। उन्होंने इसकी भी जानकारी दी कि फायरिंग के बाद ड्रोन चीन की तरफ उड़ गया। ताइवान की इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के और बढ़ने की संभावना है।

कहां से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, चीन हमेशा से ताइवान पर अपना अधिकार जताता रहा है। हाल ही में चीन की लाख चेतावनी के बाद भी पहले अमेरिका के निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी और उसके 12 दिन बाद अमेरिकी सांसदों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने ताइवान यात्रा की थी। जिसके बाद चीन ने आक्रामक युद्धाभ्यास किया था। इसके साथ ही चीन ने अमेरिका को भी अंजाम से निपटने की चेतावनी दी थी। तब से अब तक दोनों देशों ने मोर्चाबंदी कर रखी है। चीन के बाद ताइवान ने भी युद्धाभ्यास किया था। ताइवान की आठवीं सेना कोर के प्रवक्ता लू वोई-जे ने पुष्टि की थी कि पिंगटुंग के दक्षिणी काउंटी में तोपखाने और हथियारों का युद्धाभ्यास शुरू किया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here