भारत लौटी ओलंपिक पदक विजेताओं की टीम, दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

ओलंपिक खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों की टीम भारत लौट आई है। नई दिल्ली में एयरपोर्ट पर भी ओलंपिक विजेता टीम का शानदार स्वागत किया गया। ओलंपिक विजेता टीम के सातों मेडलिस्ट खिलाड़ियों का शाम 6.30 बजे अशोका होटल में सम्मान किया जाएगा। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने पहले सभी खिलाड़ियों के सम्मान के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम को चुना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण ऐन वक्त पर यहां कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। अब खिलाड़ियों का सम्मान समारोह होटल अशोका में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कई पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हो रही है।

टोक्यो ओलंपिक में भारत के नाम हुए 7 पदक

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने सात पदक जीते हैं। इनमें एक गोल्ड मेडल, दो सिल्वर मेडल और चार कांस्य पदक शामिल है। पहले दिन भारत को मीराबाई चाून से रजत पदक दिलाया, वहीं आखिरी दिन नीरज चोपड़ा ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। साल 2008 के बाद भारत को पहली बार गोल्ड मेडल मिला है।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

नीरज चोपड़ा (भाला फेंक): गोल्ड

रवि कुमार (कुश्ती 57 किग्रा): दहिया रजत

मीराबाई चानू (भारोत्तोलन 49 किग्रा महिला): रजत

पीवी सिंधु (महिला एकल बैडमिंटन): कांस्य

लवलीना बोर्गोहेन (वेल्टरवेट बॉक्सिंग ): ब्रॉन्ज

भारतीय हॉकी टीम: कांस्य

बजरंग पूनिया (कुश्ती 65 किग्रा): कांस्य

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पानीपत में भी होगा सम्मान

भारत को ट्रैक एंड फील्ड में ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक दिलवाने वाले नीरज चोपड़ा अब देश के हीरो हैं। 23 साल के नीरज की वतन वापसी पर जोरदार स्वागत की तैयारी चल रही है। नीरज के गृहनगर पानीपत में भी उनका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। पानीपत में जहां नीरज चोपड़ा का घर है, वहां पर भी शानदार स्वागत की तैयारी है और नीरज के परिजनों उनका इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here