महिला नहीं, पुरुष सशक्तिकरण की आवश्यकता !


शीर्षक पढ़कर आप चौंकिये मत! जबकि पूरे देश में महिला सशक्तिकरण की बातें हो रही हैं, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पुरुष सशक्तिकरण की बात उठाई है। राज्यपाल बलिया के जननायक चंद्रशेखर विश्वविधालय की कुलाधिपति हैं, गत रविवार को विश्वविधालय के दीक्षांत समारोह में उन्होंने कहा- कि मैं देख रही हूँ कि पिछले 3 दीक्षांत समारोहों में छात्राओं ने बाज़ी मारी है। छात्राओं के मुक़ाबले छात्र लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। देश की अनेक प्रतियोगिताओं व सेवाओं में लड़कियों की भागीदारी बढ़ रही है। छात्र व युवा वर्ग आगे बढ़ने या देश की प्रगति में हाथ बटाने के बजाये झगड़ों, विवादों व नशाखोरी में लिप्त होता जा रहा है। यह न केवल बलिया, उत्तर प्रदेश के लिए अपितु पूरे देश के लिए चिंता जनक स्थिति है। योग्य व कुशल युवा विदेशों को पलायन कर जाते है। यह एक गंभीर राष्ट्रीय समस्या है।

महामहिम राज्यपाल ने जो विचार व्यक्त किये हैं उन पर देश को दिशानिर्देश देने वालों, शिक्षा शास्त्रियों व शासन-सूत्र चलाने वालों को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

गोविन्द वर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here