यूपी में 1,000 करोड़ रुपए से महिलाओं के लिए शौचालय बनवाएं जाएंगे: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 1,000 करोड़ रुपए के शौचालयों का निर्माण करना का वादा किया। अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि हमने तय किया है कि 1,000 करोड़ रुपए के महिलाओं के लिए शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इस योजना को हम पिंक योजना के नाम से आगे चलाएंगे।

वहीं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि करोड़ों बहनों को उज्ज्वला योजना के अंतगर्त रसोई गैस के सिलेंडर दिए गए हैं, अब होली और दीपावली पर दो रसोई गैस के सिलेंडर बहनों को मुफ़्त में दिए जाएंगे। अनुराग ने कहा कि  BJP की प्राथमिकता महिला सुरक्षा है और UP में नारी सशक्तिकरण के लिए काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here