उत्तर प्रदेश में 15 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। गुरुवार 23 फरवरी को प्रदेश में बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए है। शासन ने 15 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिये हैं। जानकारों का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए राज्य में लगातार ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर जारी है। किन-किन IPS अफसरों का तबादला हुआ है जानने के लिए पूरी खबर देखें।   

– चन्द्रकान्त मीना को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी बनाये गये।

– सूरज कुमार राय को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट आगरा बनाये गये।

– अभिषेक भारती को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज बनाये गये।

– मृगांक शेखर पाठक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाये गये। 

– शक्ति मोहन अवस्थी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर बनाये गये।

– सागर जैन को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर। सत्यनारायण प्रजापत को अपर पुलिस अधीक्षक मुजफफरनगर बनाये।

– विवेक चद्र यादव को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद बनाये गये। 

– प्रीति यादव को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर बनायी गयीं।

– पूनम श्रीवास्तव को पुलिस महानिरीक्षक, पीटीएस, मेरठ बनायी गयीं। 

– बाबूराम को पुलिस महानिरीक्षक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, उत्तर प्रदेश पुलिस अकादमी मुरादाबाद बनाये गये। 

– नित्यानन्द राय को पुलिस अधीक्षक (विधि प्रकोष्ठ), मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाये गये। 

– मो. नेजाम हसन को पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मेरठ बनाये गये। 

– सरावानन टी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी बनाये गये। 

– शशांक सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ बनाये गये।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here