मुज़फ़्फ़रनगर में मुलायम सिंह यादव को दी गयी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। जनपद में सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद शोक सभा का आयोजन सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर किया गया। इस दौरान सपाइयों ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के द्वारा पार्टी के लिए एवं जनता के लिए दिये गये बलिदानों पर प्रकाश ड़ाला गया। शोक सभा के दौरान सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं शोक सभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा संरक्षक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी एवं उनके बताये रास्ते पर चलने व पार्टी को और उंचाईयों पर ले जाने का कार्य करने का आहृान किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव किसान मजदूर व युवाओं की मजबूत आवाज थे उनके द्वारा सभी वर्गो जातियों को पूर्ण अधिकार व सम्मान की हमेशा पैरवी की गई।

इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने बताया कि सपा संरक्षक के द्वारा पार्टी के लिए काफी बलिदान दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई दूसरा नेता हो, जिसके पास राजनितिक खेमें में इतना ज्यादा ज्ञान हो। उन्होंने कहा कि स्व मुलायम सिंह यादव प्रदेश में तीन बार मुख्यमी के रूप में रह चुके हैं। वहीं उन्होंने कहा कि स्व मुलायम सिंह यादव के द्वारा प्रदेश के किसान, मजदूर,मजलूम एवं नौजवानों के भविष्य के बारे में सोचते हुए अनेकों लाभकारी योजनाओं को सीधे जनता के बीच ले जाने का काय्र किया गया। उन्होंने कहा कि सपा संरक्षक  के शासन काल में इस कदर महंगाई ने गरीबों की कमर नहीं तोड़ी और न हीं नौजवानों को नौकरी के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बॉरर्ड पर देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों की बॉड़ी घर नहीं लाई जाती थी, मगर स्व मुलायम सिंह यादव के अथक प्रयासों के कारण आज हमारें देश के लिए अपनी जान का बलिदान देने वाले वीरों का पार्थिव शरीर घर पर लाने का कार्य शुरू किया गया। रालोद विधायक अनिल कुमार ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा गरीबों,  वंचितों के अधिकारों की रक्षा करते हुए उनको पूर्ण सम्मान दिया, इसलिए उनके निधन से सर्व  समाज शोक संतिप्त है।

रालोद विधायक चंदन चौहान ने सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा की मुलायम सिंह यादव के निधन से किसानों एवं मजदूरों ने अपना एक मसीहा खो दिया है, उनकी कमी हमेशा महसूस की जाती रहेगी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली, डॉ इसरार अल्वी एवं वसीम राणा सहित अनेक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here