त्रिपुरा उपचुनाव: बारदोली सीट से मुख्यमंत्री माणिक साहा की जीत

त्रिपुरा उपचुनाव में बारदोली सीट से मुख्यमंत्री माणिक साहा ने जीत दर्ज की।

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री माणिक साहा जहां चुनाव जीत गए हैं वहीं भाजपा उम्मीदवार दो सीटों पर आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस एक विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रही है।

साहा को मुख्यमंत्री बने रहने के लिये यह चुनाव जीतना जरूरी था। वह राज्यसभा सदस्य हैं जिन्होंने बिप्लव देब के अचानक इस्तीफा देने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पिछले महीने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

अगरतला सीट पर आठ राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मा 3,202 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 17,241 वोट मिले, जबकि बीजेपी के अशोक सिन्हा को 14,039 वोट मिले।

माकपा अपने पारंपरिक गढ़ जुबराजनगर में भाजपा से पीछे चल रही थी। आठ राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार मलिना देबनाथ 4,320 से आगे चल रही हैं। उन्हें 18,381 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम उम्मीदवार माकपा के शैलेंद्र चंद्र नाथ को 14,061 वोट मिले।

दो राउंड की मतगणना के बाद सूरमा में भाजपा प्रत्याशी स्वप्ना दास से 1,806 मतों से आगे चल रही है। उन्हें 4,457 वोट मिले, जबकि माकपा के अंजन दास को 2,651 वोट मिले।

पूर्वोत्तर राज्य में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही टीएमसी सभी सीटों पर चौथे स्थान पर अपने उम्मीदवारों के साथ निराशाजनक प्रदर्शन कर रही थी।

23 जून को हुए उपचुनावों की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। इस पूर्वोत्तर राज्य में गुरुवार को कराये गये मतदान में सबसे ज्यादा 76.62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here