सचिवालय क्लर्क भर्ती पेपर लीक मामले में ढाबा संचालक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

भंग किए जा चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी आयोग के तहत आयोजित हुई सचिवालय क्लर्क भर्ती पेपर लीक मामले में दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ने आयोग कार्यालय के सामने ढाबा चलाने वाले सोहन सिंह गांव धुंधला तंहसील बंगाणा जिला ऊना और निलंबित ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों अरोपियों की यह गिरफ्तारी पोस्ट कोड 962 के तहत हुई सचिवालय क्लर्क भर्ती मामले में की गई है। 

जांच के दौरान दोनों के मोबाइल फोन से जांच एजेंसी को सचिवालय क्लर्क भर्ती के परीक्षा के प्रश्नपत्र मिले हैं। 29 अप्रैल 2023 को पहली बार विजिलेंस ने पोस्ट कोड 962 में आरोपी सोहन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। सोहन सिंह तीन अलग-अलग एफआईआर में नामजद है। उसकी पत्नी के खिलाफ भी केस दर्ज है। पेपर लीक मामले में जांच कर रही विजिलेंस ने सोहन सिंह और रवि कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया था, क्योंकि दोनों के जब्त किए मोबाइल फोन में सचिवालय क्लर्क भर्ती का प्रश्नपत्र मिला है।

अभी होंगी और गिरफ्तारियां
 जांच एजेंसी को मिले अहम सूबतों के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस के अनुसार पोस्ट कोड 962 मामले में अभी और गिरफ्तारियां भी होंगी। इस भर्ती का नतीजा अभी तक घोषित नहीं हो पाया है। पेपर लीक मामले में 13 एफआईआर अब तक दर्ज हो चुकी है। एसपी विजिलेंस मंडी राहुलनाथ का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर इन्हें गिरफ्तार किया गया है। दोनों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here