दो लड़कों की जोड़ी पुरानी! एक लखनऊ से दंगा करा रहा था, दूसरा दिल्ली से देख रहा था: योगी

मथुरा की छाता विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जनता से संवाद किया। छोटी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर रखा। बिना अखिलेश यादव का नाम लिए उन्होंने करारे प्रहार किए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इत्र वाले मित्र ने गरीबों का पैसा हड़प लिया। ये पैसा आरसीसी की मोटी दीवारों में दबा दिया। इत्र वाले मित्र के साथ ही इन्होंने यूरोप की यात्रा की थी। नाम समाजवादी, काम दंगावादी परिवारवादी। चोर की दाढ़ी में तिनका। 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चौधरी लक्ष्मीनरायण ने एक डेयरी स्वीकृत कराई जो किसानों के लिए नए आयाम लेकर आएगी। छाता में चीनी मील शुरू हुई है। पिछली सरकारों ने जनता के लिए क्या किया। भर्ती के नाम पर पैसे वसूली होते थे। नौकरी निकलने पर चाचा और भतीजा वसूली करते थे। डेढ़ लाख पुलिस की भर्ती हुई है, इतने ही शिक्षक भर्ती किए हैं। पांच लाख से अधिक सरकारी भर्ती हुईं हैं। आलू किसानों को एक लाख मैट्रिक टन आलू पेप्सीको कारखाना खपत करेगा और किसानों को अच्छा दाम देगा। पहले कारखाने नहीं लगते थे, क्योंकि व्यक्ति ही सुरक्षित नहीं था। पांच सालों में मथुरा में कोई दंगा नहीं हुआ है। अब दंगा करेगा तो पहले नोटिस पहुंचेगा। 

योगी ने कहा कि मुजफ्फरनगर में निर्दोष युवाओं की हत्याएं हुईं और उस समय मुख्यमंत्री दंगाइयों का सहयोग करते हैं। आज उत्तर प्रदेश में सड़क, फिल्म सिटी, जेवर का हवाई अड्डा बन रहा है और दूसरी तरफ माफिया के लिए बुलडोजर खड़ा है। सरकार ने तय किया है कि उत्तर प्रदेश के हर नौजवान को स्मार्ट नौजवान बनाएंगे। एक करोड़ नौजवानों को टैबलेट, स्मार्ट फोन सरकार देने का काम कर रही है।

रामवीर हत्याकांड पर बोले मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधान के हत्यारे मेवात से आए थे। मेवाती फिर से आकर मथुरा में उपद्रव कर रहे हैं। दस मार्च के बाद इनका उपचार हो जाएगा। रामवीर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए जनता को आश्वासन दिया कि सख्त सजा दी जाएगी। लक्ष्मी नारायण के लिए सभा करते हुए कहा कि अबकी बार एक लाख पार…।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here