मुजफ्फरनगर में बोले केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान कहा- विकास के एजेंडे पर लड़ा जा रहा हैं चुनाव

केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर में आयोजित बाइक रैली में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान संजीव बालियान ने कहा कि मतदाता उनकी पार्टी प्रत्याशी को विकास के एजेंडे पर वोट देने जा रहे हैं। चुनाव विकास के लिए हो रहा है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। इसलिए भाजपा प्रत्याशी के जीतने पर शहर में चहुमुंखी विकास होगा।

सोमवार को मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के समर्थन में बाइक रैली निकाली गई। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने बाइक रैली में शामिल होते हुए कहा कि यह चुनाव विकास के एजेंडे पर लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है। ऐसे में शहर का चहुमुंखी विकास होना निश्चित है। उन्होंने कहा कि जनता यह समझ चुकी है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा ने विकास का रोडमैप तैयार कर जनता के सामने रखा है। ऐसे में फैसला जनता को करना है। उन्होंने कहा कि विपक्षी प्रत्याशी या समर्थक अनर्गल आरोप-प्रत्यारोप लगाता है तो इस चुनाव में उसका कोई औचित्य नहीं है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि वह इस चुनाव को व्यक्तिगत नहीं ले रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ही शहर का विकास करा सकता है।

इस मौके पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर को विकास की आवश्यकता है। कहा कि डबल इंजन की सरकार चल रही है। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पार्टी प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के पति गौरव स्वरूप के साथ बाइक रैली में शामिल हुए। इससे पहले दोनों मंत्रियों ने रैली में शामिल युवाओं से अनुशासन में रहकर रैली में चलने का आह्वान किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here