यूपी: बीते 24 घंटे में कोरोना के 28076 नए मामले आए सामने, 372 की मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है, आज भी पूरे प्रदेश में 25 हजार से अधिक मामले आए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 28,076 मामले सामने आए हैं। वहीं कुल 372 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में अब तक कुल चार करोड़ 25 लाख 649 टेस्ट हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 241403 टेस्ट हुए हैं। कोविड की शुरुआत से अब तक यूपी में कुल 14 लाख 53 हजार 679 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

कुछ प्रमुख जिलों के अपडेट
जिला        नए केस    डिस्चार्ज   मौत
लखनऊ      1982       3746     25
कानपुर       779        1647    31
वाराणसी      910        1524     7
प्रयागराज     563        1121     11
मेरठ         1817       1345     12
गोरखपुर      836        1281     15
गाजियाबाद    686        887      6
बरेली         939        1057     5
मुरादाबाद      937        969      0
सहारनपुर      1122       472      5
गौतमबुद्ध नगर  1288      1105     12

कल प्रदेश में आए थे 26780 नए मरीज, 353 की मौत
प्रदेश में गुरुवार को 26780 नए संक्रमित मिले और 353 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। वहीं बीते 24 घंटे में कुल 28902 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। प्रदेश में नए मरीजों की संख्या बीते एक सप्ताह में अब तक की सबसे कम है। लेकिन मौत के मामलों में कोई कमी नहीं आई है। इससे पहले बुधवार को रिकॉर्ड 357 और मंगलवार को 352 संक्रमितों की मौत हुई थी। 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 259844 हो गई है। इस तरह बीते एक सप्ताह में एक्टिव मरीजों की संख्या में 50939 की कमी आई है। 30 अप्रैल 2021 को प्रदेश में 310783 एक्टिव मरीज थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here