यूपी: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आज

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह आज लखनऊ दौरे पर मौजूद है। यहां आज होने वाली दो अहम बैठकों में शामिल होगे। सबसे पहले सुबह 11 बजे भाजपा संगठन की बैठक होगी। इसके बाद देर शाम कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

यूपी भाजपा में नए अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री घर्मपाल की नियुक्ति के बाद राधा मोहन सिंह की यह पहली बैठक है। इसीलिए इसे बेहद अहम बताया जा रहा है। कोर कमेटी की बैठक से पहले संगठन की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ नए संगठन की रुप-रेखा तय करेंगे। देर शाम कोर कमेटी की बैठक में संगठन में बदलाव पर चर्चा हो सकती है।

CM आवास पर होगी कोर कमेटी की अहम बैठक
यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह आज प्रदेश कार्यालय पर संगठन की बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल मौजूद रहेंगे,जबकि बाकी जिलों के पदाधिकारी वर्चुअल जुड़ेगे। इस बैठक के बाद शाम को सीएम आवास पर कोर कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में संगठन की ओर से राधा मोहन, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री होंगे। साथ ही सरकार की ओर से सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य औऱ बृजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे। इस दोनों बैठकों में नए संगठन रुप-रेखा, बदलाव के साथ ही नगर निकाय चुनावों पर चर्चा होगी।

संगठन में बदलाव पर जल्द
उत्तर प्रदेश भाजपा में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव होने वाला है। यूपी भाजपा संगठन में ‘एक व्यक्ति एक पद’ वाले फॉर्मूले के तहत जल्द ही कई पदाधिकारी पद छोड़ेंगे। बताया जा रहा है कि यूपी बीजेपी संगठन से योगी सरकार में मंत्री बने कई भाजपा पदाधिकारी संगठन के पद छोड़ेंगे। भूपेंद्र चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही यह कवायद तेज हो गई है। आज संगठन की बैठक और कोर ग्रुप की बैठक में इस पर फैसला हो सकता है।

संगठन में क्या होंगे बदलाव?
भाजपा के प्रदेश संगठन में जल्द ही बदलाव होगा। कुछ पदाधिकारी पदोन्नत किए जाएंगे वहीं कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है। पार्टी में जल्द ही दो प्रदेश उपाध्यक्ष, एक प्रदेश महामंत्री, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष और ओबीसी मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। प्रदेश पदाधिकारी की दौड़ में कई पूर्व मंत्री और विधायक भी दावेदार है।

संगठन में नए दावेदार
प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर पार्टी में प्रदेश महामंत्री है और परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष है। पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप पार्टी में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पंचातीराज मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। लिहाजा अरविंद शर्मा, जेपीेस राठौर, दयाशंकर सिंह और नरेंद्र कश्यप को पार्टी का पद छोड़ना पड़ेगा। उपाध्यक्ष के दो, प्रदेश महामंत्री का एक और ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद का खाली हो जाएगा। नगरीय निकाय चुनाव के चलते पार्टी इन खाली पदों पर तुरंत ही नई नियुक्यिां भी करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here