यूपी: पिकअप और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौत, 11 घायल

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रहे ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 11लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, एनएच 34 पर पिकअप और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह घटना मौदहा थाना क्षेत्र के मकरांव गांव के पास हुई है। इसमें छह यात्रियों की मौत हो गई,जबकि 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को मौदहा स्वास्थ केंद्र मे इलाज के लिए भर्ती किया गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर चुकी है। 

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर सड़क हादसे में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके साथ उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने केा आदेश दिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here