यूपी: सपा विधायक राम खिलाड़ी निकाय चुनाव में नहीं कर पाए मतदान, वोटर लिस्ट से नाम गायब

गुन्नौर के सपा विधायक राम खिलाड़ी यादव का नाम भी निकाय चुनाव की मतदाता सूची से काट दिया गया। बबराला निकाय में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए विधायक मतदान नहीं कर सके। उन्होंने सूची में नाम कटने पर नाराजगी जताई है। वही एसडीएम ने उनका नाम ग्राम पंचायत घोंसली की मतदाता सूची में शामिल होना बताया है। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम खिलाड़ी यादव का बबराला के इंद्रा चौक पर रहते हैं। बबराला नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में उनका घर है। बबराला के इसी वार्ड की मतदाता सूची है। गुरुवार को निकाय चुनाव का मतदान था। वह गुरुवार को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के कैंप कार्यालय पर अपना मतदाता क्रमांक देखने के लिए पहुंचे, तो मतदाता सूची से उनका नाम ही गायब था।

जबकि परिवार के अन्य सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में मौजूद मिले। काफी प्रयास करने के बाद भी मतदाता सूची में विधायक का नाम कहीं भी नहीं मिला। इसके बाद विधायक ने स्वयं भी मतदाता सूची चेक की। मतदाता सूची में कहीं भी नाम न मिलने पर वह निराश होकर वापस लौट आए। इसके बाद विधायक ने मतदाता सूची से नाम गायब होने की एसडीएम से शिकायत की है। मतदाता सूची में मेरा नाम नहीं है। यह प्रशासन की लापरवाही है।

विधानसभा मतदाता सूची में मेरा नाम अंकित है और उसी सूची के माध्यम से अपना विधानसभा का नामांकन कराया था। निकाय चुनाव की मतदाता सूची से नाम गायब है। उप जिलाधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि बीएलओ से इस मामले में जानकारी की थी। नगर पंचायत बबराला की मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए उनके द्वारा कोई भी आवेदन नहीं किया गया। इस कारण बबराला की मतदाता सूची में उनका नाम शामिल नहीं हो सका। नाम उनके पैतृक गांव घोंसली की मतदाता सूची में शामिल हो। -संदीप वर्मा, एसडीएम गुन्नौर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here