यूपी: त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले- अखिलेश यादव जैसे लोगों ने माफिया को माननीय बनाया

वर्ष 2014 के पूर्व केंद्र की सरकार रिमोट से संचालित हो रही थी। वहीं उत्तर प्रदेश में जाति की राजनीति होती थी। अखिलेश यादव जैसे लोगों ने माफिया को माननीय बनाने का काम किया है। उक्त बातें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहीं। वो गुरुवार को आजमगढ़ स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण के नौ साल पूर्ण होने पर एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा संस्थापक के बलिदान के साथ-साथ एक देश, एक संविधान एक निशान की बात करते हुए पीएम मोदी के नौ वर्षों की उपलब्धियां बताईं।

इस दौरान कांग्रेस द्वारा थोपी गई इमरजेंसी की भी चर्चा की। कहा कश्मीर को लोग अलग देश मानते थे और उसे पाकिस्तान से जोड़ा जाता था लेकिन केंद्र सरकार ने धारा 35ए, 370 हटाकर भारत विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दिया। पूरे विश्व में भारत की एक खास छवि बन गई है।

परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति नहीं चलेगी

उन्होंने कहा कि अब बहुत हो चुका उत्तर प्रदेश में परिवारवाद व जाति वाद की राजनीति, अब यहां नहीं चलेगी। कहा कि जाति राजनीति ने गुंडा राज की तरफ प्रदेश को ढकेला है। जिन्होंने बम विस्फोट किया उन्हें माफी दी गई। कहा कि भाजपा के महाभियान के तहत 21 से 30 जून तक विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ा जाएगा। सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि आज देश की बागडोर सबसे मजबूत नेता के हाथों में है। 

केजरीवाल से बड़ा नौटंकीबाज नेता नहीं

बुधवार को बलिया में मीडिया से बात करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देश का सबसे बड़ा नौटंकीबाज नेता करार दिया था। केजरीवाल और अखिलेश यादव की मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि अगर अखिलेश नौटंकी का गुण सीखना चाहते हैं तो इसमें हम सब क्या कर सकते हैं। पूर्व सीएम ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और शिवसेना की नजदीकियों पर निशाना भी निशाला साधा। कहा कि बिहार और महाराष्ट्र में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ चुकी है।बिहार में नीतीश कुमार हों या फिर महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस का गठबंधन यह सभी एक्सपोज हो चुके हैं। विदेश दौरे पर राहुल गांधी की बयानबाजी पर कहा कि इससे भाजपा को फायदा ही होगा। कहा कि सपा ने उत्तर प्रदेश को गुंडाराज में झोंकने का काम किया। समाजवादी पार्टी के मुखौटे को यूपी की जनता अच्छी तरह से जानती है। प्रदेश की जनता ने उन्हें पहले भी नकारा है और आगे भी नकारेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here