यूपी हिंसा: अब तक 255 लोग गिरफ्तार, रासुका के तहत होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और फिरोजाबाद सहित कुछ अन्य शहरों में उपद्रवी तत्वों द्वारा नारेबाजी और पथराव की घटनाओं के मामले में पुलिस ने शनिवार रात तक 255 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

शहरों में  उपद्र्व मचाने वाले लोगों में से अब तक 255 लोग गिरफ्तार 

प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक शनिवार को रात आठ बजे तक उपद्रव वाले शहरों से 255 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। हिरासत से जुड़े आंकड़े के मुताबिक कुल 9 जिलों में दर्ज की गयी अलग अलग एफआईआर के तहत की गयी कार्रवाई में ये गिरफ्तारियां हुयी हैं।

चिन्हिंत कर गिरफ्तार कर रही यूपी पुलिस 

इससे जुड़े आंकड़े के मुताबिक प्रयागराज में 68, सहारनपुर में 64, हाथरस में 50, अम्बेडकरनगर में 28, मुरादाबाद में 27, फ़रित्राबाद में 13, अलीगढ़ में 3 और जालौन में 2 लोगों को गिऱफ्तार किया गया है। अब तक कुल 13 एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें 3 प्रयागराज और 3 सहारनपुर में दर्ज हैं। अन्य 7 जिलों में एक एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस लगातार आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें गिऱफ्तार करने की कार्रवाई कर रही है।

चिन्हिंत कर गिरफ्तार कर रही यूपी पुलिस 

इससे जुड़े आंकड़े के मुताबिक प्रयागराज में 68, सहारनपुर में 64, हाथरस में 50, अम्बेडकरनगर में 28, मुरादाबाद में 27, फ़रित्राबाद में 13, अलीगढ़ में 3 और जालौन में 2 लोगों को गिऱफ्तार किया गया है। अब तक कुल 13 एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें 3 प्रयागराज और 3 सहारनपुर में दर्ज हैं। अन्य 7 जिलों में एक एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस लगातार आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें गिऱफ्तार करने की कार्रवाई कर रही है।

प्रयागराज हिंसा का मास्टरमांइड मोहम्मद जावेद पुलिस की गिरफ्त में 

इस बीच पुलिस ने प्रयागराज में हिंसा के मास्टरमांइड के रूप में चिन्हित किये गये मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने प्रयागराज हिंसा मामले में प्रमुख भूमिका निभाने वाले आठ अन्य चिन्हित आरोपियों की तलाश है।

पूछताछ में जावेद का नाम मास्टरमांइड के रूप में सामने आया 

प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शहर के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में अटाला बाग इलाके में कल जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव की वारदात के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने जावेद को घटना के मास्टरमाइंड के रूप में चिन्हित कर हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि कल की हिंसा के बाद पुलिस की पड़ताल में वारदात के मास्टरमाइंड के रूप में जावेद का नाम सामने आया था।

जेएनयू में पढने वाली बेटी परामर्श देती हैं मोहम्मद जावेद  

कुमार ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ अतीत में हुए आंदोलन में भी जावेद द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात पड़ताल में सामने आयी है। उन्होंने कहा कि जावेद का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली जावेद की बेटी उसे परामर्श देती है। कुमार ने स्पष्ट किया किसी को परामर्श देना कोई जुर्म नहीं है लेकिन अगर कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए जरूरत पड़े तो जावेद की इन गतिविधियों से जुड़ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।

गौरतलब है कि बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं द्वारा पैगंबर मुहम्मद के बारे में की गयी विवादित टिप्पणी के विरोध में इन स्थानों पर उपद्रव हुए हैं। गत सप्ताह शुक्रवार 03 जून को कानपुर के बेकनगंज इलाके में जुमे की नमाज के बाद भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर हिंसा फैलाने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों में इस सप्ताह जुमे की नमाज के बाद कानपुर जैसी वारदात ना हो, इसके लिये पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here