उत्तराखंड भाजपा ने हिमाचल चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत

हिमाचल विधानसभा चुनाव के प्रचार में उत्तराखंड भाजपा ने भी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को शिमला पहुंचे। यहां वे माल रोड पर निकाले गए जन संपर्क अभियान में शामिल हुए।

सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी प्रचार मैदान में उतरे थे। वे दो दिन हिमाचल के दौरे पर हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी विधायक व पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में डटे रहने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here