उत्तराखंड: 9 जून तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, इन चीजों में मिली ढील

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में 9 जून सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है। हालांकि, इस दौरान कुछ ढील दी गई है। इस दौरान राशन की दुकानें दो दिन और स्टेशनरी की दुकान को एक दिन खोलने की छूट दी गई है। वहीं, आवश्यक वस्तुओं की दुकानें अब सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी। अब तक यह समय सीमा सुबह आठ से 11 बजे तक थी।

उत्‍तराखंड सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि परचून की दुकानें अब हफ्ते में दो दिन एक और पांच जून को खुलेंगी। एक जून से स्टेशनरी की दुकानें भी खुलेंगी। इसके अलावा सारी व्यवस्था पहले की तरह रहेगी। इस दौरान जरूरी वस्तुओं की खरीद को आवाजाही की छूट रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here