उत्तराखंड: पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने पीसीसी से दिया इस्तीफा

उत्तराखंड में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह के बाद अब पिथौरागढ़ विधायक ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मयूख महर ने कहा कि उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक पद पर पार्टी जोर देती रही है। लेकिन विधायकों को यह पद देकर अन्य कार्यकर्ताओं का हक मारा जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे में उन्होंने कहा कि पार्टी में बड़े व जनाधार वाले नेताओं की उपेक्षा हो रही है। उनके स्थान पर किसी बड़े नेता को सम्मिलित किया जाए।

मयूख महर हमारे बहुत ही मजबूत साथी हैं और पिथौरागढ़ के अंदर उनके बिना कांग्रेस की कल्पना करना भी मुश्किल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here