अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में शामिल वाहन दुर्घटनाग्रस्त, डीएसपी समेत चार पुलिस कर्मी घायल

जिला उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग उधमपुर पर बई नाला के पास अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की सुरक्षा में शामिल एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी और तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए उधमपुर जिला अस्पताल ले जाया गया है। एसएसपी उधमपुर डॉ. विनोद कुमार ने हादसे की जानकारी दी।

इससे पहले शुक्रवार तड़के करीब सवा चार बजे पूजा अर्चना के बाद उपराज्यपाल व अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया था।वीरवार को श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर पहुंच गया था। पहली बार यात्रा के दौरान भूस्खलन वाली जगहों से गुजरते वक्त पत्थरों से बचने के लिए हेलमेट दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here