काबुल से भेजा जल, मुख्यमंत्री ने राममंदिर में किया अर्पित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अफगानिस्तान की एक लड़की द्वारा काबुल नदी से भेजा गया जल अयोध्या में भगवान राम को अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने काबुल नदी के जल में गंगाजल मिलाकर जलाभिषेक किया।

अफगानिस्तान की एक लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास इस अनुरोध के साथ नदी का जल भेजा था कि इसे राम मंदिर में चढ़ाया जाए। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से भी ऐसा ही करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल अफगानिस्तान के लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here