हम सैनिकों को किराए पर नहीं रख सकते, सरकार वापस ले अपनी योजना: मान

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी है। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार (17 जून, 2022) को संगरूर कहा कि हम सैनिकों को किराए पर नहीं रख सकते। केवल 21 साल की उम्र में हम उन्हें पूर्व सैनिक कैसे बना सकते हैं?

मान ने आगे कहा कि वे कठोर परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं। राजनेता कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं, केवल सैनिक होते हैं, जनता जो सेवानिवृत्त होती है … हमें किराए पर सेना की आवश्यकता नहीं है। अग्निपथ योजना को वापस लेना चाहिए। हम इसका विरोध करते हैं। हमें फौज़ किराए पर नहीं चाहिए। हमारे लड़के फौज़ में जाना चाहते हैं, उनकी देशभक्ति का सम्मान करें। जब तक वे देश की रक्षा करने में सक्षम हैं तब तक उन्हें काम करने दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here