इंदौर शहर में आज 16 अगस्त को क्या हैं खास कार्यक्रम, जानिए यहां

इंदौर शहर में लाकडाउन खत्म होने के बाद अब कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम के आयोजन शुरू हो गए हैं। इस खबर में 16 अगस्त को दिनभर शहर में होने वाले व धार्मिक-सामाजिक, राजनितिक, सांस्कृतिक सहित विभिन्न संगठनों के कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इससे आप दिनभर की कार्ययोजना बना सकते हैं। मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालन पालनकर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

– झूला महोत्सव का आयोजन लक्षमी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग और तिरूपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान गुमाश्तानगर में शाम 6.30 बजे से होगा। इसमें भगवान का मनोहारी श्रृंगार कर झूले में विराजित किया जाएगा।

पार्थिव शिवलिंग निर्माण-पूजन अनुष्ठान हरिधाम कैट रोड पर सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक होगा। इसके बाद दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक फिर पार्थिव शिवलिंग महंत शुकदेवदास महाराज के सानिध्य में बनाए जाएंगे।

– गीता भवन ट्रस्ट के तत्वावधान में महामंडलेश्वर प्रणवानंद महाराज के प्रवचन गीता भवन में सुबह 9 से 10 व शाम 5.30 बजे तक होंगे। इसमें शिव महापुराण की तात्विक विवेचना होगी। प्रवचन 22 अगस्त तक होंगे।

– श्रावण मास में लघुरुद्राभिषेक 21 विद्वानों द्वारा शिव मंदिर विद्याधाम में सुबह 9 बजे से किया जाएगा। शाम 6 बजे लक्षयार्चना आराधना और रात 9 बजे शिव आराधना होगी। इसमें भक्तों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना होगा।

हंसदास मठ बड़ा गणपति पर हंसेश्वर महादेव पूजन और रुद्राभिषेक सुबह 9 बजे से होगा। इस दौरान भक्तों को शारीरिक दूरी का पालन व मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

सावन माह में गांधीनगर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ किया जा रहा है। पाठ सुबह 9 से 11 बजे तक होगा। यह सिलसिला 23 अगस्त तक चलेगा।

पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और अभिषेक गेंदेश्वर द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर परदेशीपुरा में सुबह 9 बजे से किया जाएगा। निर्माण सुख-समृद्धि की कामना से शिव भक्त चंद्र यंत्र पर करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here