परिश्रमी कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य से 350 के लक्ष्य को करेंगे प्राप्त : स्वतंत्रदेव

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां व योजनाएं 2022 के विधान सभा चुनाव में हमें विजय दिलायेगी। परिश्रमी कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य से हम 350 के लक्ष्य प्राप्त करेंगे।

हमें विपक्ष के हर चक्रव्यूह को भेदना है : स्वतंत्र देव

उन्होंने मोर्चा पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए कहा कहा कि हमें समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर लोगों से जुड़ना है और उन्हें पार्टी से जोड़ना है। सतत सम्पर्क व सतत संवाद ही पार्टी की कार्य पद्धति है। इस समय विपक्ष झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहा है। हमें विपक्ष के हर चक्रव्यूह को भेदना है।

संगठनात्मक कार्यों में दक्षता से ही होता है नेतृत्व निर्माण : सुनील बंसल

पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने कहा कि केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार अन्त्योदय लक्ष्य के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्गो का समावेश कर रही है। हमारा संगठनात्मक मूलमंत्र भी सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही व सर्वसमावेशी है। संगठनात्मक कार्यों में दक्षता से ही नेतृत्व निर्माण होता है। इसलिए सभी को लक्ष्य 2022 के साथ सभी संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते हुए बूथ स्तर तक पहुंचाना है।

इस मौक पर पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया ने बैठक की अध्यक्षता तथा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व मोर्चा के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र चौधरी, प्रदेश मंत्री व सह प्रभारी देवेश कुमार कोरी एवं डीपी भारती भी बैठक में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here