यूपी के हरदोई में एक 21 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है, ‘वह दो साल से शाहाबाद के एक शख्स मोहम्मद आजाद के साथ रिश्ते में थी। इस अवधि के दौरान, शादी के बहाने आजाद ने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया’। साथ ही शादी की बात करने पर धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहा।