यूपी विधानसभा के बाहर महिला ने खुद को लगाई आग, धर्म बदलकर किया था निकाह

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के सामने ही एक महिला ने खुद के शरीर में आग लगा कर आत्मदाह का प्रयास किया है। लखनऊ विधानसभा के बाहर महिला द्वारा खुद को आग लगाए जाने के बाद हंगामा मच गया। महिला का शरीर काफी जल गया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। निजी अस्पताल में इलाजरत महिला की स्थिति काफी गंभीर है, ऐसा डॉक्टरों ने जानकारी दी है।

महिला की शादी महाराजगंज में रहने वाले अखिलेश तिवारी (35) से हुई थी। मनमुटाव के बाद उससे तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से निकाह किया। इसके बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया।

महिला का आरोप है कि इस दौरान आसिफ के परिजन लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे, जिससे तंग आकर उसने आत्मदाह कर दिया। उसका कहना है कि महराजगंज थाने में उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इंसाफ के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात न होने से निराश होकर महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

लखनऊ डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा का कहना है कि जाँच शुरू है और इस मामले की तह तक पुलिस पहुँचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here