नहीं चलेगा-नहीं चलेगा, गद्दार नहीं चलेगा, भाजपा प्रत्याशी के विरोध में कार्यकर्ता

भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक विरोध रैली का आयोजन किया। बाइक रैली तीन अलग-अलग जगह से शुरू हुई। पहले बलवाड़ा मंडल से कराही होते हुए कतार गांव पहुंची। महेश्वर एवं मंडलेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं ने कतरगांव से सामूहिक विधानसभा स्तरीय रैली की शुरुआत की। कतार गांव से संयुक्त रैली में भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली में सम्मिलित हुए। रैली नांद्रा धरगाव से मंडलेश्वर होती हुई महेश्वर पहुंची।

गौशाला से होते हुए गांधी चौक, मेन रोड़ से विजय स्तभ पर राजकुमार मेव के खिलाफ हाथों में कटआउट लेकर ‘नहीं चलेगा-नहीं चलेगा-गद्दार नहीं चलेगा’ नारों के साथ नारे लगाते हुए रैली निकाली। विजय विजय स्तंभ चौराहे पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने राजकुमार मेव के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। रैली में तकरीबन 1000 से अधिक टू व्हीलर वाहन सम्मिलित थे।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश मोयदे ने बताया कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर राजकुमार मेव ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी भूपेंद्र आर्य के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कांग्रेस की डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने जीत हासिल की थी, तभी से भाजपा कार्यकर्ताओं के राजकुमार मेव के विरोध की शुरुआत हुई थी। उसके बाद जनपद चुनाव में भी राजकुमार ने बहुमत होने बावजूद भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को हार का मुंह दिखलाया था।

बता दें कि, एक सप्ताह पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने महेश्वर में राजकुमार मेव का पुतला फूंका था। इसके बाद पिपलगोन में प्रभारी और कृषि मंत्री कमल पटेल का घेराव कर विरोध किया था। करही में भाजपा पर्यवेक्षक के सामने राजकुमार मेव के समर्थक और उनके विरोधी आपस में भिड़ गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here