वर्ल्ड कप: पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम से न्यूजीलैंड को 21 रनों से हराया

विश्व कप के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम के सहारे न्यूजीलैंड को 21 रन से हरा दिया। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार (चार नवंबर) को न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 401 रन बनाए। बारिश के कारण पाकिस्तान की पारी 41 ओवर की हो गई और नया लक्ष्य 342 रन का मिला। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में एक विकेट खोकर 200 रन बनाए। यहां फिर बारिश आई और खेल आगे नहीं हो सका।

फखर जमान 81 गेंद पर 126 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने आठ चौके और 11 छक्के लगाए। फखर का स्ट्राइक रेट 155.56 का रहा। बाबर आजम ने 63 गेंद पर 66 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। पाकिस्तान की पारी में कुल 13 छक्के लगे। फखर ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वह पाकिस्तान के लिए वनडे विश्व कप के एक मैच में सबसे ज्यादा 11 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में इमरान नजीर के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। नजीर ने 2007 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ आठ छक्के लगाए उड़ाए थे।

एक विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी

बल्लेबाजसालछक्के
फखर जमान202318
इमरान नजीर20079
अब्दुल्ला शफीक20239
इफ्तिखार अहमद20238
मिस्बाह उल हक20157

फखर ने की अफरीदी की बराबरी
न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 छक्के लगाकर फखर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। फखर पाकिस्तान के लिए एक वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में अफरीदी की बराबरी की। अफरीदी ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ नेरौबी में 11 छक्के लगाए थे। अब्दुल रज्जाक ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अबूधाबी में 10 छक्के लगाए उड़ाए थे। फखर ने 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में 10 छक्के लगाए थे।

Fakhar Zaman hit 11 sixes vs New Zealand equaled Shahid Afridi Imran Nazir 16 year old record broken wc 2023

विश्व कप के एक मैच में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीदेशखिलाफजगहसालछक्के
इयॉन मोर्गनइंग्लैंडअफगानिस्तानमैनचेस्टर201917
क्रिस गेलवेस्टइंडीजजिम्बाब्वेकैनबरा201516
मार्टिन गुप्टिलन्यूजीलैंडवेस्टइंडीजवेलिंग्टन201511
फखर जमानपाकिस्तानन्यूजीलैंडबंगलूरू202311

फखर ने रमीज राजा को पीछे छोड़ा
विश्व कप के एक मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों में फखर जमान अब तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने नाबाद 126 रन बनाकर पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा को पीछे छोड़ दिया। रमीज ने 1992 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में नाबाद 119 रन बनाए थे। फखर से आगे मोहम्मद रिजवान और इमरान नजीर हैं। रिजवान ने इसी विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में नाबाद 131 रन बनाए थे। नजीर ने 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ किंग्सटन में 160 रन की पारी खेली थी।

फखर और बाबर ने की खास रिकॉर्ड की बराबरी
फखर जमान और बाबर आजम ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 194 रन की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाज किसी भी विकेट के लिए विश्व कप में सबसे बड़ी साझेदारी करने के मामले में सईद अनवर और वजहतुल्लाह वस्ती के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अनवर और वस्ती ने 1999 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 194 रन जोड़े थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here