दिल्ली में यमुना का कहर, आईटीओ-राजघाट की सड़कें जलमग्न; सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा पानी

बाढ़ की विभीषिका से जूझ रही देश की राजधानी दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों में खतरा अभी टला नहीं है। मौसम विभाग ने अगले दो घंटों के दौरान हल्की तीव्रता वाली बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट और एनसीआर में गुरुग्राम, सोनीपत के अलावा यूपी के मुरादाबाद, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद में भी बारिश हो सकती है। 

मंगलवार को हुई थी बारिश

मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली में 008.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। सर्वाधिक बारिश पूसा में 041.5, मयूर विहार में 037.0 मिमी व रिज में 029.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस कारण कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली थी। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था। 

15 और 16 जुलाई को भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने पहले ही बताया था कि 15 व 16 जुलाई को मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। बारिश की तीव्रता कितनी होगी इस संबंध में एक से दो दिन में स्थिति स्पष्ट करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि 15 जुलाई से तापमान में फिर से गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई थी।

लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

यमुना खादर के अलावा कई रिहायशी इलाके में पानी घुस आया। न्यू उस्मानपुर, शास्त्री पार्क, मयूर विहार और सोनिया विहार के कई इलाकों में पानी एक-एक मंजिल तक पहुंच गया। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग और मवेशी फंस गए। हालात को देखते हुए एनडीआरएफ के अलावा पुलिस, दमकल विभाग, बोट क्लब और सिविल डिफेंस के वालंटियर ने मोर्चा संभाल लिया। देर शाम तक बाढ़ में फंसे 5000 से ज्यादा लोगों के अलावा सैकड़ों मवेशियों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया गया।

राजघाट के पास जलभराव

भारी बारिश के बाद यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से राजघाट के पास जलभराव जारी है।

आईटीओ रोड पर जलभराव

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से आईटीओ रोड पर जलभराव की स्थिति होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

राजघाट के पास जलभराव

भारी बारिश के बाद यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से राजघाट के पास जलभराव जारी है।

यमुना का जलस्तर 208.42 मीटर पर आया

यमुना के जलस्तर में मामूली कमी आई है। फिलहाल यमुना का जलस्तर 208.42 मीटर हो गया है। लेकिन संकट अभी भी बरकरार है। 

सुप्रीम कोर्ट के पास जलभराव

भारी बारिश और यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि से सुप्रीम कोर्ट के पास जलभराव हो गया। 

आईटीओ पर स्थिति का जायजा लेंगे केजरीवाल

दिल्ली में आईटीओ स्थित विकास भवन में ड्रेन रेगुलेटर क्षतिग्रस्त हो गया। सीएम अरविंद केजरीवाल आज सुबह 11 बजे मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे।

विकास मार्ग को दोनों तरफ से बंद, छोटे वाहनों की नो एंट्री

पानी भरने के कारण विकास मार्ग को दोनों तरफ से बंद किया गया है। छोटे वाहनों को बिल्कुल नहीं गुजरने दिया जा रहा है। बस आदि को पुलिस चलने की अनुमति दे रही है। रिंग रोड, भैरो मार्ग समेत समेत कई मार्ग कल से ही बंद हैं।

मध्य दिल्ली में प्रवेश के रास्ते

सिग्नेचर ब्रिज- बंद

वजीराबाद ब्रिज- बंद

कश्मीरी गेट- बंद

लोहे का पुल- बंद

गीता कालोनी- बंद

विकास मार्ग- बंद

एनएच नौ- खुला

डीएनडी- खुला

कालिंदी कुंज- खुला

ट्रैफिक जाम से परेशान लोग

दिल्ली में सराय काले खां टी-जंक्शन के पास NH-24 पर भारी ट्रैफिक जाम। जलभराव और बाढ़ के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।

लगातार आईटीओ में घुस रहा पानी

आईटीओ स्थित विकास भवन पर ड्रेन रेगुलेटर टूटने के चलते यमुना का पानी लगातार आईटीओ में घुस रहा है। जिससे यमुना का पानी तेजी से शहर में घुस रहा है। अधिकारी रेगुलेटर को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।

धीरे-धीरे कम हो रहा यमुना का जल स्तर

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, ‘अच्छी खबर यह है कि जल स्तर नहीं बढ़ रहा है, यह कल दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक स्थिर था और अब यह बहुत धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन यह 0.1 मीटर की दर से घट रहा है इसलिए पानी कम होने में एक दिन का समय लगेगा। पानी इलाकों में घुस रहा है क्योंकि सभी नाले भरे हुए हैं और यह बैकफ्लो है जो इलाकों में बाढ़ ला रहा है। पंपिंग अब संभव नहीं है क्योंकि पानी को यमुना में ही जाना होगा और इसका जल स्तर पहले से ही ऊंचा है। यह कठिनाई किसी व्यक्ति या परिस्थिति के कारण नहीं बल्कि उत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण है। अच्छी बात यह है कि पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है’

यमुना का जलस्तर 208.38 मीटर

यमुना का पानी कल रात से लगातार घट रहा है, लेकिन अभी भी जलस्तर बहुत ज्यादा है। सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 208.38 मीटर तक आ गया।

आईटीओ पहुंच केजरीवाल ने किया निरीक्षण

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की इमारत के पास क्षतिग्रस्त नाले का निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here