पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के संगठन भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर महंगाई आदि से जुड़ीं तख्तियां लेकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने सड़क पर मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाया।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आठ दिनों में सातवीं बार वृद्धि हुई है। पेट्रोल के दाम मंगलवार को 76 से 85 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 67 से 75 पैसे तक बढ़े हैं। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 80 पैसे और डीजल के दाम में 70 पैसे बढ़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here