युवा अक्सर भावनाओं में बह जाते हैं, दिल्ली में हुई जघन्य हत्या पर बोले हंस राज हंस

उत्तर-पश्चिम दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हंस राज हंस ने सोमवार सुबह एक 16 वर्षीय लड़की की हत्या के बारे में बात करते हुए कहा कि युवा अक्सर ऐसी भावनाओं में फंस जाते हैं। राजधानी दिल्ली में 16 वर्षीय लड़की साक्षी की साहिल नामक शख्स ने 20 से अधिक बार चाकू से वार कर हत्या कर दिया। हंस ने सोमवार को कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मेरे निर्वाचन क्षेत्र में पहले भी ऐसे मामले होते रहे हैं। मैं पुलिस और पीड़िता के परिजनों के संपर्क में हूं। 

पुलिस ने कहा कि लड़की ने जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने की योजना बनाई थी, तभी आरोपी साहिल ने उसे रोका और कई बार चाकू मारा। जिसके बाद वह उसे एक पत्थर से मारता हुआ दिखाई दिया। साहिल को जघन्य अपराध के घंटों बाद उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने कहा, ‘हमने आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। वह एसी और रेफ्रिजरेटर के लिए मैकेनिक का काम करता था। आगे की जांच चल रही है, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आरोपी को अधिकतम सजा दिलाई जाए।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here