युवक की पीट-पीटकर हत्या, बचाने गई मां को किया निर्वस्त्र! खरगे बोले- पैर धोकर गुनाह छिपाते हैं शिवराज

सागर में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक को बचाने पहुंची उसकी मां को भी निर्वस्त्र कर पीटा। दरअसल, कुछ दिनों पहले मृतक की बहन के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ की थी, जिसका केस दर्ज हुआ था। आरोपी पीड़ित परिवार पर राजीनामा का दबाव बना रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, ये मामला खुरई देहात थाना क्षेत्र के बरोदिया नोनगर का है। यहां कुछ दबंगों ने दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बीच-बचाव करने आई मृतक की मां को निर्वस्त्र पीटा था। यह घटना सामने आने के बाद पुलिस ने नौ नामजद और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात में शामिल आरोपी सरपंच पति समेत अन्य फरार हैं। घटना को लेकर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कलेक्टर दीपक आर्य भी मौके पर पहुंचे थे। मृतक के परिजनों ने शव का 40 घंटे तक अंतिम संस्कार नहीं किया। परिजनों ने 10 मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद अंतिम संस्कार किया था। मृतक के परिजनों की मांग है कि आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here