अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 6 भारतीय नागरिक गिरफ्तार

कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश के आरोप में छह भारतीय नागरिकों को अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच बताई जा रही है। ये सभी लोग एक नौका में सवार थे। इस मामले को मानव तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है।

अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर कहा कि सेंट रेजिस मोहॉक ट्राइबल पुलिस डिपार्टमेंट, अक्वेस्ने मोहॉक पुलिस सर्विस और होगन्सबर्ग-अक्वेस्ने वालंटियर फायर डिपार्टमेंट की सहायता से अमेरिकी अधिकारियों ने मसेना सीमा गश्ती स्टेशन से सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में से छह भारत के नागरिक हैं और उनकी उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इन लोगों पर अमेरिकी कानून का उल्लंघन कर अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल होने की कोशिश करने का आरोप है। सातवां व्यक्ति अमेरिका का नागरिक है, जिस पर मानव तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। दोषी पाए जाने पर इन लोगों को जुर्माने के साथ 10 साल कैद की सजा हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here