अरुणाचल प्रदेश में भारी भूस्खलन, चीन सीमा को जोड़ने वाला राजमार्ग बहा

ईटानगर: एक बड़े भूस्खलन के कारण अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी, जो चीन की सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है, में सड़क संपर्क टूट गया है। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर हुनली और अनिनी शहरों के बीच हुई। अधिकारियों ने भूस्खलन के लिए हाल के दिनों में क्षेत्र में हुई भारी बारिश को जिम्मेदार ठहराया है।

अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने घटना का एक वीडियो साझा करते हुए एक्स पर लिखा “हुनली और अनिनी के बीच राजमार्ग को व्यापक क्षति के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा के बारे में जानकर परेशान हूं।

जल्द से जल्द कनेक्टिविटी बहाल करने के निर्देश जारी किए गए हैं क्योंकि यह सड़क दिबांग घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here