पिकनिक मनाने रीवा गए प्रयागराज के 6 युवक झरने में डूबे, 5 के शव बरामद

प्रयागराज से रीवा क्योटी फॉल पिकनिक मनाने पहुंचे 6 छह युवक रविवार शाम को डूब गए। इस घटना से हड़कंप मच गया। सोमवार को प्रयागराज से पहुंचे परिजनों ने पुलिस के साथ उनकी तलाश में लगे रहे। शाम तक सिर्फ पांच ही युवकों का शव जल पुलिस तलाश कर सकी। एक युवक का शव मंगलवार को फिर तलाशा जाएगा। हादसे के शिकार हुए युवक शहर के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि रविवार को दो ग्रुप में 13 लोग प्रयागराज से क्योटी घूमने गए थे। दोपहर के वक्त नहाने के दौरान हादसे के शिकार हो गए। शुरुआती दौर में दो लोगों की डूबने की सूचना थी। लेकिन, बाद में परिजन पहुंचे, तो अन्य की डूबने की बात सामने आई। जिसके बाद सोमवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पुन: खोजबीन शुरू की। इस तरह पांच शव बरामद कर लिए गए।

पुलिस की मानें तो राहुल उर्फ लक्ष्मीकांत, यश केशरवानी, प्रज्वल केशरवानी, अभिषेक सिंह एवं आकाश केशरवानी के शव निकाले जा चुके हैं। जबकि गोलू पासी की तलाश अभी चल रही है। बताया जाता है कि साथियों के डूबने के बाद दो युवक मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

ये हुए हादसे के शिकार
1. राहुल गुप्ता उर्फ लक्ष्मी उम्र 24 वर्ष
2. यश केसरवानी उम्र 17 वर्ष 
3. प्रज्वल केसरवानी उम्र 18 वर्ष 
4. गोलू पासी उम्र 23 वर्ष (शव की तलाश जारी)
5. अभिषेक सिंह उम्र 19 वर्ष
6. आकाश केसरवानी उम्र 21 वर्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here