कृषि विधेयक प्रदर्शन:सड़कों पर हरियाणा के किसान, रोड जाम , दिल्ली-चंडीगढ़ को छोड़कर सभी हाईवे होंगे जाम

  • किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने रविवार को भी फेसबुक पर लाइव आकर किसानों से की रोड जाम की अपील
  • हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की किसानों से अपील, प्रदर्शन में हिस्सा लेकर विपक्ष के मंसूबों को सफल न करें

केंद्र सरकार द्वारा कृषि से जुड़े तीन विधेयक लोकसभा में पास कर देने के बाद हरियाणा के किसानों ने रविवार को हाईवे जाम करने का ऐलान किया है। 12 बजे से पहले ही किसान सड़कों पर दिखने शुरू हो गए। 12 बजते ही रोड जाम करने शुरू कर दिए। यह प्रदर्शन 3 बजे तक चलेगा। प्रदेशभर में स्टेट हाईवे जाम रखे जाएंगे। सिर्फ दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले जीटी रोड को जाम नहीं किया जाएगा।

सिरसा: सिरसा जिले के गांव पंजुआना में नेशनल हाइवे पर किसानों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। किसानों सैकड़ों की संख्या में हाइवे पर जमा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस हालांकि मौजूद है लेकिन वह किसी किसान को प्रदर्शन करने से नहीं रोक रही है।

हिसार: हिसार में हाईवे पर प्रदर्शन शुरू हो गया है। किसान टोल प्लाजा पर इकट्ठा हो गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस टीम भी मौजूद है। किसान जगह-जगह केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

जींद: जींद जिले के गांव अलेवा में किसानों व आढ़तियों ने मिलकर जींद-असंध मार्ग को जाम कर दिया। प्रशासन ने किसानों से जाम नहीं लगाने का आह्वान किया, लेकिन किसानों ने अधिकारियों की बात को नहीं सुना और मार्ग के बीच में बैठ गए।

फतेहाबाद: फतेहाबाद में टोहाना खंड के गांव कन्हेड़ी व समैन में बस स्टैंड पर किसानों ने जाम लगाया। टोहाना बस डिपो ने हिसार जाने वाली सभी बस सेवाओं को रोक दिया गया है। सुबह रोहतक के लिए निकली बस जींद से वापस आई। वहीं, भिवानी में कृषि विधेयकों के खिलाफ किसान मुंढाल पार्क में एकत्र हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here