झारखण्ड:11 IPS का तबादला, इन जिलों के बदले गये SP

राज्य सरकार ने 11 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। धनबाद के रेल एसपी दीपक सिन्हा अब जामताड़ा के एसपी होंगे। विशेष शाखा में एसपी के पद पर तैनात अश्विनी सिन्हा को देवघर में एसपी के पद पर तैनात किया गया है। वहीं जामताड़ा एसपी अंशुमन कुमार को झारखंड सशस्त्र पुलिस-6 जमशेदपुर में समादेष्टा बनाया गया है। देवघर के एसपी पीयूष पांडेय नेतरहाट जंगल वारफेयर स्कूल के एसपी बनाये गये हैं। एआईजी सह स्पेशल असिस्टेंट टू डीजीपी डॉ. शम्स तबरेज को सिमडेगा का एसपी बनाया गया है। प. सिंहभूम के एसपी इंद्रजीत महथा को झारखंड सशस्त्र पुलिस-2, रांची में समादेष्टा पद पर तैनात किया गया है। झारखंड सशस्त्र पुलिस-2 के समादेष्टा संजय रंजन सिंह को आईआरबी-2, चाईबासा के समादेष्टा बनाये गये हैं। सिमडेगा के एसपी संजीव कुमार को पलामू का एसपी बनाया गया है। झारखंड सशस्त्र पुलिस-10 की समादेष्टा कुसुम पुनिया को विशेष शाखा में एसपी बनाया गया है। विशेष शाखा में एसपी पद पर तैनात संध्या रानी को झारखंड सशस्त्र पुलिस-10 की समादेष्टा बनाया गया है। पलामू के एसपी अजय लिंडा को पश्चिमी सिंहभूम भेजा गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here