बहरूपिया औरत को देवव्रत सिंह की पत्नी बताकर वोट मांग रहे बघेल: विभा सिंह

खैरागढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाए हैं, उन्होंने देवव्रत सिंह की आत्मा को दुखी कर वोट मांगने का आरोप भूपेश बघेल पर लगाया है। विभा सिंह खैरागढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान अंतिम चरण में है जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के प्रत्याशियों का तूफानी दौरा जारी है। गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल वनांचल क्षेत्र के दौरे पर थे जहां उनके साथ देवव्रत सिंह की तलाकशुदा पत्नी पद्मा देवी सिंह भी मौजूद थीं। इसे लेकर खैरागढ़ राजपरिवार की रानी दूसरी पत्नी विभा सिंह ने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल राजा स्वर्गीय देवव्रत सिंह की तलाकशुदा पत्नी को देवव्रत सिंह की पत्नी बता कर प्रचार कर रहे हैं। विभा सिंह ने कहा कि कहा कि भूपेश बघेल जनता को गुमराह कर वोट बटोरने का काम कर रहे हैं।

विभा सिंह ने देवव्रत सिंह की पूर्व पत्नी पर हमला बोलते हुए कहा कि बहरूपिया औरत को देवव्रत सिंह की पत्नी बताकर पूर्व सीएम बघेल वोट मांग रहे हैं। रानी विभा सिंह ने कहा कि स्वर्गीय देवव्रत सिंह की तलाकशुदा पत्नी पद्मा देवी सिंह ने राजा से तलाक लेकर बच्चों व क्षेत्र की जनता को बेसहारा छोड़ दिया था परंतु चुनाव में पद्मा देवी सिंह को कांग्रेस पार्टी द्वारा देवव्रत सिंह की पत्नी बताकर वोट बटोरने का काम किया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है, खैरागढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here