मुख्तार अंसारी के गैंग पर कसा शिकंजा, बहुबली के करीबी की एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

लखनऊ। मऊ जिले की सदर विधानसभा सीट से विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी के गैंग पर योगी सरकार के शिकंजा कसने का सिलसिला अभी भी जारी है। गुरुवार को भी मुख्तार असांरी गैंग के वसूली माफिया से एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई है। इनमें 9 वाहन शामिल हैं।

मऊ जिले के भीटी कोतवाली पुलिस ने जिले के चिह्नित वसूली माफिया सुरेश सिंह पुत्र लल्लन सिंह से अवैध रूप से कमाई संपत्ति जब्त की है। जो एक करोड़ 5 लाख 40 हजार रुपये की है। ये सभी छोटे-बड़े वाहन हैं।

1. बस नंबर यूपी 54टी 1566. (21 लाख)
2. हुंडई क्रेटा यूपी 54एवी 5004. (17 लाख)
3. टाटा इंडिका यूपी 54 टी 5004. (09 लाख)
4. हीरो ग्लैमर यूपी 54 एन 3444. (90 हजार)।
5. हीरो ग्लैमर यूपी 54 क्यू 4144. (80 हजार)।
6. बस यूपी 54 डी 1399. (23 लाख)।
7. बस यूपी 61 एटी 0702. (23 लाख)।
8. स्प्लेंडर यूपी 54 जे 1703. (70 हजार)।
9. स्कार्पियो यूपी 54 जे 5004. (10 लाख)

इससे पहले भी एक सितंबर को सुरेश सिंह की अवैध रूप से अर्जित धन से बनाई गई संपत्ति 86 लाख रुपये (कुल 04 बसें) गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त की गई थी।

1. बस नंबर यूपी 54टी 0874
2. बस नंबर यूपी 54टी 2995
3. बस नंबर यूपी 54टी 0360
4. बस नंबर यूपी 54टी 0137

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि सुरेश सिंह वसूली गैंग डी-32 का सदस्य है। वह मऊ में वसूली माफिया के रूप में चिह्नित है। जिसके खिलाफ सरायलखंसी थाना में पुलिस ने इसी साल 31 मई को गैंग गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। फिलहाल वह जेल में बंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here