मुजफ्फरनगर में वोटिंग जारी, वोटरों में भारी उत्साह, सुबह से बूथों पर लगी लाइन

मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे ही मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। उधर, वोटरों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, मतदान को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम है।

मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव के लिए लोगों के बीच सुबह से ही उत्साह का माहौल है। लोगों ने बूथों पर पहुंच कर मतदान शुरू कर दिया है। कई क्षेत्रों में मतदाताओं की कतार लगी है। गणमान्य लोग भी मतदान करने पहुंच रहे हैं। मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी और मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता बिजनौर लोकसभा के लिए मतदान कर रहे हैं।

मुजफ्फरनगर लोकसभा में बुढ़ाना, चरथावल, सदर, खतौली और मेरठ की सरधना सीट है। लोकसभा क्षेत्र में 1698 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 18 लाख 16284 मतदाता हैं।

ऐसी है मुजफ्फरनगर लोकसभा
विधानसभा                  मतदाता
बुढ़ाना                        396966
चरथावल                    346373
मुजफ्फरनगर सदर      374415
खतौली                      331034
सरधना                     372155

लोकसभा के मतदान व मतदेय केंद्र
विधानसभा             मतदान केंद्र
बुढ़ाना                         172
चरथावल                     142
मुजफ्फरनगर सदर         91
खतौली                         172
सरधना                         183

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि मतदाताओं को बूथों पर किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदाता अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की मजबूती में योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here