21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग खत्म, पहले चरण में 60.03 प्रतिशत हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की आठ, मध्य प्रदेश की छह, उत्तराखंड की सभी पांच, महाराष्ट्र की पांच, असम और बिहार की चार-चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक 102 सीटों पर कुल 60% से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है। तीन बजे तक 49.78% मतदान दर्ज किया गया था। जिन 102 सीटों पर मतदान हो रहा है वहां 2019 में 69.96% वोटिंग हुई थी। 

पहले चरण की 102 सीटों पर कितना मतदान हुआ?
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शाम पांच बजे तक 102 सीटों पर कुल 60.10% मतदान दर्ज किया गया है। आंकड़े देखें तो सबसे ज्यादा बंगाल की जलपाईगुड़ी में 79.33% वोटिंग हुई है। वहीं बिहार के नबादा सीट पर सबसे कम 40.2% लोगों ने वोटिंग की है। 

राज्यलोकसभा सीट2019 में मतदान %2024 में पांच बजे तक मतदान %
पश्चिम बंगालजलपाईगुड़ी86.5179.33
पश्चिम बंगालकूच बिहार84.0877.73
असमजोरहट77.5776.2
त्रिपुरात्रिपुरा पश्चिम81.9376.1
पश्चिम बंगालअलीपुरद्वार83.7975.54
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ा82.4273.85
पुडुचेरीपुडुचेरी81.2572.84
तमिलनाडुकल्लाकुरिची78.8172.43
मणिपुरआंतरिक मणिपुर81.1272.32
तमिलनाडुसालेम77.9172.2
तमिलनाडुकरूर79.5571.97
तमिलनाडुनमक्कल80.2271.44
मध्य प्रदेशबालाघाट77.6671.08
तमिलनाडुपेरंबलूर79.2670.87
असमडिब्रूगढ़77.370.65
मेघालयशिलाॅन्ग65.4870.26
असमसोनितपुर79.4869.84
तमिलनाडुचिदंबरम77.9869.32
मेघालयतुरा81.3869.31
असमकाजीरंगा82.1268.9
असमलखीमपुर75.1768.34
सिक्किमसिक्किम81.4168.06
तमिलनाडुविलुप्पुरम78.6666.62
तमिलनाडुधरमपुरी82.4166.56
तमिलनाडुतिरुवन्नामलाई78.1566.41
तमिलनाडुअराणी79.0165.74
तमिलनाडुकांचीपुरम75.3165.33
तमिलनाडुइरोड73.1165.13
जम्मू कश्मीरउधमपुर70.1565.08
तमिलनाडुतिरुप्पुर73.2164.95
महाराष्ट्रगढ़चिरौली-चिमूर72.3364.95
तमिलनाडुदिंडीगुल75.2964.8
तमिलनाडुअर्कोणाम78.6564.8
तमिलनाडुथेनी75.2764.72
अरुणाचल प्रदेशअरुणाचल पश्चिम78.564.48
तमिलनाडुपोल्लाची71.1564.47
तमिलनाडुनीलगिरि74.0164.31
तमिलनाडुकृष्णागिरि75.9564.24
तमिलनाडुकुड्डालोर76.4963.92
तमिलनाडुविरुधुनगर72.4963.59
छत्तीसगढ़बस्तर66.2663.41
तमिलनाडुरामनाथपुरम68.463.35
उत्तर प्रदेशसहारनपुर70.8763.29
अरुणाचल प्रदेशअरुणाचल पूर्व87.0362.9
तमिलनाडुनागापट्टिनम76.9362.17
तमिलनाडुवेल्लोर71.4662.01
मणिपुरबाहरी मणिपुर84.1461.98
तमिलनाडुमयीलाडूतुरै73.9361.93
तमिलनाडुतेनकासी71.4361.67
तमिलनाडुतंजावुर72.5561.46
राजस्थानगंगानगर74.7760.29
उत्तर प्रदेशपीलीभीत67.4160.23
तमिलनाडुतूतुकुडी69.4859.96
मध्य प्रदेशशहडोल74.7759.91
तमिलनाडुतिरुचिरापल्ली69.559.75
उत्तराखंडनैनीताल-उधमसिंह नगर68.9759.36
लक्षद्वीपलक्षद्वीप85.2159.02
उत्तराखंडहरिद्वार69.1859.01
उत्तर प्रदेशकैराना67.4558.68
तमिलनाडुतिरुनेलवेली67.2258.39
तमिलनाडुकोयंबटूर63.8658.36
उत्तर प्रदेशनगीना63.6658.05
तमिलनाडुतिरुवल्लूर72.3357.9
उत्तर प्रदेशमुरादाबाद65.4657.65
तमिलनाडुकन्याकुमारी69.957.52
तमिलनाडुशिवगंगा69.956.92
अंडमान निकोबारअंडमान निकोबार65.1256.87
महाराष्ट्रभंडारा-गोंदिया68.8156.87
मध्य प्रदेशमंडला77.7956.74
मध्य प्रदेशजबलपुर69.4656.74
राजस्थानजयपुर68.4856.57
राजस्थानचुरू65.956.52
नगालैंडनगालैंड8356.46
तमिलनाडुमदुरई66.0956.12
महाराष्ट्रचंद्रपुर64.8955.11
उत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर68.4254.91
उत्तर प्रदेशबिजनौर66.2254.68
मिजोरममिजोरम63.1453.96
राजस्थानअलवर67.1753.31
उत्तर प्रदेशरामपुर63.1952.42
महाराष्ट्ररामटेक62.352.38
मध्य प्रदेशसीधी69.551.24
उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल58.8751.01
तमिलनाडुश्रीपेरंबदूर62.4450.04
बिहारऔरंगाबाद53.6749.95
राजस्थाननागाैर62.3249.92
राजस्थानबीकानेर59.4348.87
राजस्थानसीकर65.1848.85
उत्तराखंडगढ़वाल55.1748.79
राजस्थानजयपुर ग्रामीण65.5448.67
बिहारगया (एससी)56.1848.54
तमिलनाडुचेन्नई उत्तर64.2648.42
महाराष्ट्रनागपुर54.9447.91
तमिलनाडुचेन्नई दक्षिण57.0747.6
बिहारजमुई (एससी)55.2547.09
तमिलनाडुचेन्नई मध्य58.9846.35
राजस्थानदौसा61.545.63
राजस्थानभरतपुर59.1145.48
राजस्थानझुंझुनू62.1144.97
उत्तराखंडअल्मोड़ा52.3144.43
राजस्थानकरौली धौलपुर55.1842.53
बिहारनवादा49.7340.2

राज्यवार मतदान के आंकड़े 
उत्तर प्रदेश

पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों में पर मतदान हो रहा है। शाम पांच बजे तक सहारनपुर सीट पर सबसे ज्यादा 63.29% और रामपुर सीट पर सबसे कम 52.42% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से सहारनपुर में सबसे ज्यादा 70.87% और में सबसे कम रामपुर लोकसभा सीट पर 63.19% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में तीन पर भाजपा और बसपा और दो पर सपा को जीत मिली थी।

उत्तराखंड
पहले चरण में उत्तराखंड की सभी पांच सीटों में पर मतदान हो रहा है। शाम पांच बजे तक नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर सबसे ज्यादा 59.36% और अल्मोड़ा सीट पर सबसे कम 44.43% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से हरिद्वार में सबसे ज्यादा 69.18% और अल्मोड़ा में सबसे कम अल्मोड़ा 52.31% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में सभी पांच सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। 

मध्य प्रदेश
पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें मध्य प्रदेश की छह सीटें शामिल हैं। शाम पांच बजे तक छिंदवाड़ा सीट पर सबसे ज्यादा 73.85% और सीधी सीट पर सबसे कम 51.24% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा  82.42% और जबलपुर में सबसे कम 69.46% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इनमें से पांच सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी।

राजस्थान
पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें राजस्थान की 12 सीटें शामिल हैं।  शाम पांच बजे तक गंगानगर सीट पर सबसे ज्यादा 60.29% और करौली धौलपुर सीट पर सबसे कम 42.53% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से गंगानगर में सबसे ज्यादा 74.77% और करौली धौलपुर में सबसे कम 55.18% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इन 12 सीटों में से 11 सीटों पर भाजपा और एक सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जीती थी। 2019 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनिवाल भाजपा के समर्थन से मैदान में उतरे और जीते थे। इस बार बेनिवाल को कांग्रेस का समर्थन है।

बिहार 
पहले चरण में जिन 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें बिहार की चार सीटें शामिल हैं। शाम पांच बजे तक औरंगाबाद सीट पर सबसे ज्यादा 49.95% और नबादा सीट पर सबसे कम 40.2% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से गया में सबसे ज्यादा 56.18% और नबादा में सबसे कम 49.73% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इनमें से दो सीट पर लोजपा और एक-एक सीट पर भाजपा और जदयू ने जीत दर्ज की थी।

अन्य राज्यों में क्या हाल
इसके अलावा पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, महाराष्ट्र की पांच, असम की चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है। 

 2019 में तमिलनाडु की 39 सीटों में से 38 पर डीएमके और उसके सहयोगियों को जीत मिली थी। इनमें से 24 सीटें डीएमके ने जीती थी। एक अन्य सीट एआईडीएमके जीती थी। महाराष्ट्र की जिन पांच सीटों  में से तीन पर भाजपा और एक-एक पर शिवसेना और कांग्रेस को जीत मिली थी।

असम की चार सीटों में से तीन पर भाजपा और एक पर कांग्रेस को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में पश्चिम बंगाल की सभी तीन सीटें भाजपा जीती थी। मणिपुर की दो सीटों में से एक पर भाजपा और एक पर नगा पीपुल्स फ्रंट को जीत मिली थी। 2019 में अरुणाचल प्रदेश दोनों सीटें भाजपा जीती थी।  इसके अलावा छत्तीसगढ़ की एक सीट पर कांग्रेस, मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट और त्रिपुरा की एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

पिछली बार 102 सीटों पर कितना मतदान हुआ था?
2019 के लोकसभा चुनाव में इन 102 सीटों पर कुल 69.96% मतदान हुआ था। इन सीटों में सबसे ज्यादा मतदान अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल पूर्व सीट पर हुआ था। यहां के 87.03% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। वहीं, सबसे कम मतदान बिहार की नवादा सीट पर हुआ था। यहां के महज 49.73% मतदाताओं ने वोट डाला था। 

इन सीटों पर 2019 के नतीजे? 
पहले चरण की इन सीटों पर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी थी। पार्टी को इन 102 में से 40 सीटों पर जीत मिली थी। तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी पिछले चुनाव में इन सीटों के नतीजों के लिहाज से दूसरे स्थान पर रही थी। डीएमके ने इन 102 में से 24 सीटों पर जीत दर्ज की थी। देश की सबसे पुरानी पार्टी इन 102 सीटों के नतीजों में तीसरे स्थान पर थी। कांग्रेस के 15 सांसद निर्वाचित हुए थे। 

2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बसपा सपा का गठबंधन था। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें से तीन सीटों पर बसपा के उम्मीदवारों को सफलता मिली थी। वहीं, दो सीटों सपा के उम्मीदवार जीतने में सफल रहे थे। शेष 18 सीटें अन्य दलों के खाते में गई थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here