हरियाणा में काेरोना ने 24 घंटे में ली 23 मरीजों की जान, 2488 लोग हुए संक्रमित

चंडीगढ़, हरियाणा में संक्रमण का फैलाव का केंद्र रहा नूंह अब कोरोना को हराने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) अब भी हॉटस्पॉट बना हुआ है। नूंह में सिर्फ 143 केस एक्टिव हैं, जोकि प्रदेश भर में सबसे कम हैं। गुरुग्राम में 2754, फरीदाबाद में 1824 और कुरुक्षेत्र में 1686 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों में 2488 नए संक्रमित मिले तो 2188 मरीज ठीक होकर घर लौटे। 23 संक्रमित कोरोना की जंग हार गए।

2188 ठीक होकर घर लौटे, 379 गंभीर

राज्‍य में कोरोना से संक्रमण पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहा है। राज्‍य में 379 काेरोना मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 311 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 68 वेंटिलेटर पर हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान गुरुग्राम में 339, फरीदाबाद में 287, सोनीपत में 171, हिसार में 167, पंचकूला में 157, अंबाला में 140, रोहतक में 139, कुरुक्षेत्र में 131, करनाल में 129, सिरसा में 121, यमुनानगर में 96, पानीपत में 89, संक्रमित हुए।

जींद व नारनौल में 76-76, पलवल में 74, रेवाड़ी में 70, कैथल में 58, झज्जर व भिवानी में 54-54, फतेहाबाद में 31, चरखी दादरी में 16 तथा नूंह में 13 संक्रमित मिले। गुरुग्राम में 301, फरीदाबाद में 298, पानीपत में 273, रोहतक में 151, पंचकूला में 147, सोनीपत में 144, अंबाला में 139, कुरुक्षेत्र में 128, हिसार में 90, रेवाड़ी में 89, नारनौल में 84, करनाल में 67, पलवल में 51, झज्जर में 44, कैथल व भिवानी में 43-43, सिरसा में 35, फतेहाबाद में 32, नूंह में 19 तथा चरखी दादरी में दस मरीज ठीक होकर घर लौटे। इस दौरान राज्‍य में गुरुग्राम व पंचकूला में तीन – तीन, फरीदाबाद, अंबाला, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा व यमुनानगर में दो – दो, रोहतक, करनाल, झज्जर, भिवानी तथा फतेहाबाद में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here