13/11/2021: आज का राशिफल

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा, लेकिन इसके लिए आपको अपने पारिवारिक तनाव को कम करना होगा। आज सायंकाल का समय आप अपने पिताजी के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आज आपको नई नौकरी का अवसर मिल सकता है, लेकिन आपको अभी इसी नौकरी में ही टिके रहना अच्छा है। यदि आज आप किसी कार्यों को संयम से करेंगे, तो वह भी अवश्य पूरे होंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी पर विश्वास करना होगा, तभी वह अपने जीवन में चल रहे तनाव को कम कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में यदि कुछ खर्चे बढे हुए थे, तो वह आज आप उन पर रोक लगाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आज फलीभूत होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने पारिवारिक दायित्वो की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में जो लोग प्रयास कर रहे हैं,उन्हे लोगों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें वह मना नहीं कर सकेंगे। सामाजिक कार्य में भी आज आपकी रुचि बढे़गी, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आज दिन का कुछ समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से बेहतर रहने वाला है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज सुबह से ही आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेंगी। पारिवारिक सुखों का आज आपको सहयोग मिलेगा। भाई व बहन का आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने की आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज जीवनसाथी की तरक्की देख आप गर्व महसूस करेंगे। यदि आपको पहले से कोई शारीरिक कष्ट है, तो आज आपकी पीड़ा बढ़ सकती हैं। सायंकाल का समय आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच कोई तनाव बढ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण आपकी संपति में भी इजाफा होगा। विद्यार्थी शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त करेंगे। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों को देखकर थोड़ी निराशा होगी, लेकिन अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप उन्हे पूरा करने में सफल रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने दांपत्य जीवन में तनाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन व्यापार में आज आप किसी कार्य के संपन्न होने से प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आपपर मानसिक दबाव थोड़ा कम होगा। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी प्रियजन के घर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने किसी भी काम के लिए दूसरों पर आश्रित नहीं रहना है। यदि आपने ऐसा किया,तो आपके कार्य लंबे समय के लिए लटक सकते है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है,तो उसमें आज दोपहर बाद आपको जीत मिल सकती है। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई ऐसा समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि इसमे वाहन की खराबी की संभावना बनती दिख रही है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने पिता द्वारा किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी, जिसकी अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। आज आप अपने भाइयों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा आज उन्हें उनके द्वारा किए गए कार्यो की सराहना होगी और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। सायंकाल के समय आज आपको आपके परिवार के सदस्य द्वारा कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामाजिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास सफल होंगे। आज आपको दूसरों से सहयोग लेने से पहले सोचना होगा कि भविष्य में आपको इनकी भी मदद करनी होगी। आज नौकरी में आपकी मधुर वाणी आपको सम्मान दिलवाएगी सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की फरमाइशों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवनसाथी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here