मेष-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करना होगा। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी सुधर चुकी है। व्यापार भी सही चलेगा। शुभ कार्यों में खर्च हो सकता है। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन-रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
कर्क-बहुत सोच समझकर भावनाएं व्यक्त करें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य अच्छा है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुधर चुका है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-जो भी आपने डिजाइन किया है, उसे लागू करे, अच्छा होगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला-वाणी अनियंत्रित न होने पाए। कठोर भाषा के इस्तेमाल से बचें। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। जिस चीज की जरूरत है, उसकी उपलब्धता है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु-नेत्र पीड़ा और सिरदर्द से परेशानी हो सकती है। रुपए-पैसे में घाटे का संकेत है। किसी चीज की शुरुआत न करें। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर-आर्थिक स्थिति सदृढ़ होगी। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। सुखद समय की अनुभूति करेंगे। संतान, प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य सब अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
कुंभ-सरकारी तंत्र से लाभ होगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
मीन-भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगर में तरक्की करेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। संतान का भाग्योदय दिख रहा है।