मुज़फ्फरनगर में गंगा में मछली का शिकार करने वाले 4 गिरफ्तार

मोरना। तीर्थ स्थल शुकतीर्थ में गंगा घाट पर रात में मछली का शिकार कर  हिंदू आस्था से खिलवाड़ करने वाले चार शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास मछली पकडऩे का जाल, एक तमन्चा, नाव बरामद की है। शिकारी बिहार राज्य के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में स्थित गंगा घाट पर रात के समय नाव के द्वारा मछली के शिकार करने का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसके बाद साधु-संतों में भारी रोष व्याप्त हो गया था। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी। शुक्रताल चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार शिकारियों को गिरफ्तार किया है।

भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि काफी दिनों से शुकतीर्थ में पवित्र गंगा नदी से मछलियों के शिकार की शिकायत प्राप्त हो रही थी। शनिवार की देर रात उच्चाधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भोपा के नेतृत्व में थाना भोपा पर तैनात शुक्रताल चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद चौधरी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शिवराज सिंह, हैड कांस्टेबल विनीत कुमार व अनुज कुमार चौकी क्षेत्र शुक्रताल में चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर द्वारा कुछ आरोपियों के गंगा से मछली पकडऩे की सूचना मिली।

मुखबिर की सूचना पर गंगा घाट से आगे शमशान घाट के पास से चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक हरा प्लास्टिक का बोरा व दो मछली पकडने के जाल तथा घटना में प्रयुक्त एक नाव बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजाराम साहनी व विजय साहनी निवासीगण दामोदरपुरा थाना पिपरा जिला पूर्वी चम्पारण बिहार और इन्द्रदेव साहनी निवासी तारापाकर चक मदारी थाना मेहसी जिला पूर्वी चम्पारण बिहार, मुंसी निवासी तंजापुरगांवा थाना पिपरा जिला पूर्वी चम्पारण बिहार बताया। आरोपियों पर वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम व आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here