‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत वेबसाइट पर 6 करोड़ तिरंगा सेल्फी अपलोड हुईं

पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ”हर घर तिरंगा” अभियान ने अभी तक शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है।  दरअसल, ”हर घर तिरंगा” अभियान के तहत अभी तक 6 करोड़ से भी ज्यादा तिरंगा सेल्फी अपलोड की जा चुकी है।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुरू की गई बड़ी पहल

”आजादी के अमृत महोत्सव” के उपलक्ष में पीएम मोदी द्वारा सभी देशवासियों को ”हर घर तिरंगा” अभियान के तहत घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया था। पीएम ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की जिसमें देशवासियों ने जमकर हिस्सा लिया। इसका सबूत यह है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की वेबसाइट पर अब तक 6 करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की जा चुकी हैं। संस्कृति मंत्रालय ने इसे शानदार उपलब्धि करार दिया है।

PM मोदी ने किया था यह आह्वान…

याद हो, पीएम मोदी ने इसी वर्ष बीती 22 जुलाई को देशवासियों से घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर या तिरंगा लगाकर ”हर घर तिरंगा” अभियान में शामिल होने का आह्वान किया था। मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि यह एक शानदार उपलब्धि है, ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर 6 करोड़ से अधिक ‘तिरंगा’ सेल्फी अपलोड की गई हैं। बता दें कि आजादी का अमृत महोत्सव के लिए नोडल मंत्रालय द्वारा संचालित यह सरकार की ‘हर घर तिरंगा’ पहल थी जो काफी सफल भी हुई है।

तिरंगे से जुड़ाव बढ़ाने की पहल

एक मिले-जुले प्रारूप में परिकल्पित कार्यक्रम में व्यक्तिगत संदर्भ में ध्वज के साथ एक भौतिक और भावनात्मक जुड़ाव की परिकल्पना की गई। इस पहल के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और तिरंगे के बारे में देशवासियों में जागरूकता को बढ़ावा देना था। हर जगह भारतीयों से अनुरोध किया गया था कि वे आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्धता के रूप में अपने घर या अपने कार्यस्थल पर राष्ट्रीय ध्वज लगाएं।

पहले तिरंगा फहराने की नहीं थी इजाजत

बता दें, इससे पहले, भारतीय नागरिकों को चुनिंदा अवसरों को छोड़कर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति नहीं थी। लेकिन 23 जनवरी, 2004 के सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले में घोषित किया गया कि राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान और गरिमा के साथ स्वतंत्र रूप से फहराने का अधिकार एक भारतीय नागरिक का मौलिक अधिकार है।

भारत ने स्वतंत्रता के 76वें वर्ष की शुरुआत की

15 अगस्त, 2022 के लिए 75 सप्ताह की गिनती पूरी होते ही, भारत ने स्वतंत्रता के 76वें वर्ष की शुरुआत की। सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के लिए नोडल मंत्रालय – संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित हर घर तिरंगा नामक पहल शुरू की गई।

अमृत काल के दौरान की गई ये अपील

यह पहल अमृत काल (अब से 25 साल भारत@2047 तक) के दौरान राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में तिरंगा के साथ गहरे व्यक्तिगत जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसके तहत भारतीयों से हर जगह-घर या अपने कार्यस्थल पर ध्वज फहराने करने का अनुरोध किया गया था।

बनाई गई एक विशेष वेबसाइट

इस पहल के लिए विशेष वेबसाइट www.harghartiranga.com बनाई गई। इस वेबसाइट पर ध्वज के साथ सेल्फी अपलोड करके एक सामूहिक उत्सव और देशभक्ति के उत्साह को बढ़ाने की भी परिकल्पना की गई थी।

कब तक जारी रहेगा अभियान

भारत के इतिहास में इस विशेष क्षण का जश्न मनाने वाले भारत और दुनिया भर में सभी की भागीदारी के कारण हर घर तिरंगा अभियान 6 करोड़ तिरंगा सेल्फी लेने की उपलब्धि हासिल कर चुका है। स्वतंत्रता के 75 वर्ष का स्मरणोत्सव 12 मार्च 2021 से 75-सप्ताह की गिनती पूरी होने पर 15 अगस्त, 2022 को शुरू हुआ और 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगा। राष्ट्रीय ध्वज के साथ 6 करोड़ से अधिक (6,02,04,148) सेल्फी भारत को शीर्ष पर रखने और भारत को सर्वोच्च राष्ट्र बनाने के 6 करोड़ संकल्पों का प्रमाण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here